दिल्ली के रामलीला मैदान में सात दिन से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे को समर्थन देने देश भर से हजारों किसान रामलीला मैदान पहुच चुके हैं। रोज की अपेक्षा गुरुवार को धरनास्थल का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। आज रामलीला मैदान किसानों से खचाखच भर गया। देश भर से भारी संख्या में किसान यहां पहुंच चुके हैं। किसान नेता शाम को संसद मार्च के लिए अन्ना से अनुमति मांग रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 5000 किसान यहां पहुंच गए हैं। अन्ना का अनशन खत्म करवाने के लिए और अन्ना से रामलीला मैदान में मुलाकात करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के सिंचई मंत्री गिरीश महाजन और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र शेखावत आने वाले हैं
बता दें कि किसानों की मांग को लेकर अन्ना हजारे दिल्ली के रामलीला मैदान में 23 मार्च से अनशन पर बैठे हैं। लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती देख सरकार ने उनकी सभी मांगों मान ली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएमओ के ड्राफ्ट को अन्ना ने मंजूरी दे दी है। साथ ही अधिवक्ता शांति भूषण और करनी सेना के प्रमुख कालवी, मेजर हिमांशु भी यहां पहुंचे। आंदोलन के सातवे दिन अन्ना की तबियत लगातार बिगड़ रही और उन्हें सरकार के वार्ताकार का इंतजार है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री और ग्रीश महाजन के साथ भारत सरकार का एक कैबिनेट मिनिस्टर ड्राफ्ट के साथ अन्ना हजारे से मिलने आएंगे।