लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के रामपुर से 300 EVM खराब होने की सूचना आ रही है। इस सीट से भाजपा की जया प्रदा और समाजवादी पार्टी के आजम खान आमने-सामने हैं।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Tweet करके कहा है कि पूरे देश में EVM खराब हो रही हैं या भाजपा के लिए मतदान हो रहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि EVM के संचालन के लिए मतदान अधिकारी अप्रशिक्षित हैं। 350 से ज्यादा ईवीएम बदली गई हैं। 50 हजार करोड़ के चुनाव कार्यक्रम में यह एक आपराधिक लापरवाही है। क्या हमें जिलाधिकारी पर विश्वास करना चाहिए, या कुछ और बड़ी गडबड़ी है। मालूम हो कि आज उत्तरप्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।