कोरोना टीकाकरण का आज पांचवा दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से बुधवार शाम 6 बजे तक देश में कुल 7,86,842 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं बुधवार की बात करें तो देश के कुल 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शाम छह बजे तक 1,12,007 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अबतक गंभीर दुष्प्रभाव के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण के बाद चार लोगों की मौत हो गई लेकिन इसकी वजह टीकाकरण नहीं थी। इन सभी की मौत हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हुई है।
19 जनवरी को 1.77 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को लगे टीके
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में कुल 3,800 सत्रों में 19 जनवरी को 1,77,368 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए।
18 जनवरी को लगे 1,48,266 लोगों को टीके
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 18 जनवरी को 148266 लोगों को टीके लगे थे और इस दौरान 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।