करण जौहर इंटरव्यू लेते समय अपने मेहमानों से जैसे दिलचस्प सवाल पूछते हैं, वैसे ही शानदार जवाब इंटरव्यू देते समय भी देते हैं। अपने शो कॉफी विद करण के लिए फेमस करण जौहर अब आरजे बन चुके हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने शो में ‘reverse rapid fire’ की शुरुआत की है। वहां कॉलर करण से सवाल करते हैं। हाल ही में एक घटना कुछ ऐसी घटी कि एक कॉलर ने करण जौहर से कुछ ऐसा पूछ लिया कि करण को जवाब देना मुश्किल हो गया।
एक कॉलर ने करण जौहर से पूछा, कौन से बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंट रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है। इस सवाल के जवाब में करण ने कहा, मुझे लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। उन दोनों को देखकर ऐसा लगता है दोनों को हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है।
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। रह रह कर उनकी शादी की खबरें आती हैं, जिसके कारण इस जोड़ी की रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहती है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में रणवीर और दीपिका एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने थे। रणवीर और दीपिका, दोनों को ही अवॉर्ड मिले। इसके बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। रणवीर सिंह की पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, हालांकि कुछ समय के बाद ही दीपिका ने रणवीर की पोस्ट से कमेंट को डिलीट कर दिया।