Maharashtra: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गठित महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (MVA) की सरकार में लंबे इंतजार के बाद विभागों का गुरुवार को बंटवार हो गया।
Shiv Sena- शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को राज्य का गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, PWD, पर्यटन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। शिवसेना नेता सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा और रोजगार मंत्रालय मिला।
NCP नेता छगन भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन और राज्य उत्पाद शुल्क मिला है। NCP के एक और नेता जयंत पाटिल को वित्त और योजना, आवास, खाद्य आपूर्ति और श्रम मंत्रालय दिया गया है।
वहीं Congress नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व, स्कूल शिक्षा, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्रालय मिला है। कांग्रेस के मंत्री नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी आदिवासी विकास, ओबीसी विकास, महिला और बाल विकास और राहत और पुनर्वास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।
इससे पहले खबर आई थी कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (MVA) सरकार में उप मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस की ओर से कुछ विभागों की मांग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को संभावना जताई थी कि गृह और शहरी विकास विभाग शिवसेना अपने पास रखेगी जबकि गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को सिंचाई, आवास और वित्त विभाग मिलेगा।