लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Poll) से ठीक पहले आज पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ‘संकल्प’ रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाई। इस ऐतिहासिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार में हो रहे विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सराहना की। साथ ही विपक्षी (Opposition) महागठबंधन पर तंज कसे। उन्होंने गरजते हुए कहा कि उनकी सरकार देश के दुश्मनों से चुन-चुनकर हिसाब लेगी। जनता को भी आश्वस्त किया कि उनका ‘चौकीदार’ चौकन्ना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत मात की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। फिर मैथिली, मगही और भोजपुरी में जनता का अभिवादन किया। बिहार की विभूतियाें को भी याद किया। उन्होंने पुलवामा के शहीद संजय सिन्हा व रतन ठाकुर तथा शहीद पिंटू कुमार सहित बिहार के सभी शहीदों को नमन किया।
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पुराने दौर से निकल रहा है। नीतीश कुमार व सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार में अद्भुत काम किया है। बिहार को अपराध व भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का संकल्प लेकर उस बदतर हालात से बाहर निेकाला गया है। बिहार विकास की रफ्तार पकड़े, इसके लिए हमारा लागातार प्रयास रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बिहार में विकास की पंचधारा बहाने पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजगों को दवाई, किसानों को सिंचाई तथा जन-जन को सुनवाई के लिए काम हो रहे है। बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने नल से जल दिया। सात करोड़ गरीब बहनों को रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। अब पाइप से गैस भी दी जा रही है। पटना में मेट्रो का काम शुरू हो चुका है। पटना जंक्शन को आधुनिक बनाया जा रहा है। बिहार के विकास की गति में केंद्र का सहयोग रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने लूट-खसोट, भ्रष्टाचार व बिचौलियों की संस्कृति पर रोक लगाई है। इससे प्रभावित लोग चौकीदार से परेशान हैं। उनमें गालियां देने का कम्पटीशन चल रहा है। लेकिन आप आश्वस्त रहिए, आपका चौकीदार पूरी तरह से चौकन्ना है। गरीबों के हक के फैसले डंके की चोट पर लिए गए और लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री बोले, हमने सवर्ण गरीबों को 10 फीसद आरक्षण दिया है। यह आरक्षण बिना आरक्षण में छेड़छाड़ किए दिया गया है।
विपक्षी महागठबंधन पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महामिलावट के घटक अपने लिए जीते हैं। जब हमारी सेनाएं आतंक से लड़ाई में लगी हैं, वे क्या कर रहे हैं? देश की सक्षम सेनाएं आतंक को कुचलने में लगी हैं। ऐसे समय में देश के भीतर ही कई लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं।
जब आतंक की फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ एक सुर में साथ देने की जरूरत थी, तब 21 विपक्षी पार्टियां केंद्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर रहीं थीं। देश का कोई भी आदमी उन्हें माफ नहीं करोगा? अब इन्हीं दलों के नेता हमारे जवानों के पराक्रम पर संदेह कर रहे हैं। जैसे सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जा रहा था, अब वे हवाई हमले का भी सबूत मांगने लगे हैं। मैं कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों से जानना चाहता हूं कि वे हमारे वीर जवानों का मबानेबल तोड़ने में क्यों लगे हैं? उन्होंने कहा कि भारत अब वीर जवानों के बलिदान पर चुप नहीं बैठता है। चुन चुन का हिसाब लेता है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इस्लामिक देशों की बैठक में 50 साल बाद भारत शामिल हुआ। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस की सरकार यह क्यों नहीं कर सकी? बताया कि सऊदी प्रिंस से भोजन पर कहा, भारत के मुसलमान तेजी से विकास कर रहे हैं, तो उन्होनें हज का कोटा दो लाख कर दिया।
संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का कड़ा जवाब दिया है। कहा कि आतंकियों के खिलाफ प्रधानमंत्री ने जो पहले की, उसके बाद आतंकवाद के खिलाफ सब लोग एकजुट हुए। कहा, मैं देश की सेना व सुरक्षा बलों काे सलाम करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बिहार साथ है। आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बिहार के भी कई जवान शहीद हुए हैं। नीतीश कुमार ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की भी तारीफ की।
नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के लिए एक से बढ़कर एक योजना लाए हैं। इनसे बिहार को फायदा हो रहा है। उज्जवला योजना से गरीबों को गैस कनेक्शन मिला, साथ ही पर्यावरण भी सुधरा है। आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शुरू की है।
कहा, हमने सात निश्चय के तहत कई काम किए हैं। 2017-18 में बिहार की विकास दर देश में सर्वाधिक रहा। बिहार की विकास दर दहाई अंकों में हो गई है।
मुख्यमंत्री बोले, बिहार सरकार ने सवर्ण आरक्षण को कानून बना कर लागू किया। बिहार पहला ऐसा राज्य है, जहां पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री की इस बात पर प्रधानमंत्री भी ताली बजाते दिखे। नीतीश कुमार ने किसी का नाम लिए बिना अपने अंदाज में राजद पर तंज कसा। कहा कि उन्होंने बिहार में घर-घर बिजली पहुंचा दी, जिस कारण अब लालटेन की जरुरत खत्म हो गई है। यह भी कहा कि राज्य में प्रेम और सद्भाव का माहौल है, लेकिन कुछ लोग कटुता फैलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की।