फिल्म स्टार सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी मां और लखनऊ लोकसभा सीट से सपा-बसपा प्रत्याशी गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) के लिए प्रचार किया।
यहां पर उन्होंने रोड शो किया और वोट मांगे। इस दौरान सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। उनका रोड शो हजरतगंज में जीपीओ से घंटाघर तक हुआ।
इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के समय पति शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे थे। साथ ही नामांकन के बाद किए गए रोड शो में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने हिस्सा लिया था। ऐसा पहली बार हुआ जब फिल्म स्टार सोनाक्षी मां के प्रचार के लखनऊ पहुंची। पूनम सिन्हा का लखनऊ में मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है।