बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) को दुबई (Dubai, UAE) पुलिस ने हिरासत (Police Custody) में लिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्राजील (Brazil) की रहने वाली 17 साल की लड़की ने मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि मीका सिंह को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अबु धाबी जेल ले जाया जा सकता है। ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड ‘द मसाला अवार्ड फंक्शन’ को अटेंड करने आया हूं।’