आज संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session) का आखिरी दिन है। इस सत्र के दौरान संसद से काफी महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए हैं। लोकसभा में राहुल गांधी के रेप इन इंडिया (Rape In India) वाले बयान पर काफी हंगामा हुआ। BJP ने कांग्रेस सांसद से माफी की मांग की है। वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगे।
राज्यसभा में कुछ सांसदों ने राहुल गांधी के बयान को लेकर रांहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगाए। राज्यसभा के अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘आप उस सदस्य का नाम नहीं ले सकते जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी को भी सदन की शांति भंग करने का अधिकार नहीं है।’
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने लोकसभा में राहुल गांधी के रेप इन इंडिया (Rape In India) बयान पर कहा, ‘इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह सफाई दे रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह देश के लिए राहुल गांधी का संदेश है?’
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल में एक लोगों को संबोधित करते हुए भारत को रेप कैपिटल (Rape Capital) बताया था। इसे लेकर लोकसभा में भाजपा सांसद ने हंगामा किया। उन्होंने राहुल से माफी की मांग की है।